राष्ट्रीय
28-Apr-2026


नई दिल्ली,(ईएमएस)। दिल्ली के कल्याणपुरी में सोमवार रात दो मंजिला मकान में आग लग गई। लोगों का आरोप है आग की सूचना देने के बाद भी दमकल आधे घंटे की देरी से वहां पहुंची। जब दमकल पहुंची तब तक आग ने पूरे मकान को अपने चपेट में ले लिया था। दमकल की पांच गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कल्याणपुरी 13 ब्लॉक में एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दुकान के ऊपर दो मंजिला मकान बना हुआ था। हादसे के वक्त दुकान और मकान में कोई था नहीं। वहीं लोगों ने बताया कि आग की शुरुआत दुकान से हुई। आग तेजी के साथ फैली। ऊपरी मंज़िलों को भी आगोश में ले लिया। सिराज/ईएमएस 28अप्रैल26 ---------------------------------