खेल
28-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप में बदलाव आये हैं। आरसीबी के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच में अपनी नाबाद 23 रनों की पारी के साथ ही ऑरेंज कैप सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं। कोहली ने इस मैच में केवल 15 गेंदों में ही 2 छक्के और 1 चौका लगाकर दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन किया। विराट ने अपनी इस पारी के साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन और गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल को रनों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। शुभमन अब शीर्ष पांच से बाहर हो गये हैं। वहीं क्लासेन चौथे स्थान से खिसककर पांचवे पर आ गये हैं। विराट ने इस सत्र में अबतक कुल 8 मैच खेले हैं, इस दौरान उनकी बल्लेबाजी का औसत 58.50 और स्ट्राइक रेट 162 रहा है। वहीं उन्होंने कुल 351 रन बनाए हैं। ऑरेंज कैप की दौड़ में अभी सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहले नंबर पर बने हुए हैं। अभिषेक ने 8 मैचों की 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 54.29 की शानदार औसत और 212 से अधिक के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से कुल 380 रन बनाये हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान लोकेश राहुल ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने इस सीज़न में 8 मैचों की सभी 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 51.14 की औसत और 185.49 के स्ट्राइक रेट से कुल 358 रन बनाए हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी तीसरे स्थान पर हैं। वैभव ने 8 मैचों की 8 पारियों में 44.62 की औसत और 234.87 के तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ कुल 357 रन बनाए हैं, जो उनकी क्षमता और भविष्य के लिए एक बड़ा संकेत है। इस सूची में पाँचवें और अंतिम स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन हैं। क्लासेन ने 8 मैचों की 8 पारियों में 49.86 की औसत और 149.79 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 349 रन बनाए हैं। अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद) - 380 रन केएल राहुल (दिल्ली कैपिटल्स) - 358 रन वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स) - 357 रन विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) -351 रन हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद) - 349 रन वहीं सबसे अधिक विकेटों के लिए मिलने वाली पर्पल कैप की सूची में बदलाव आया है और आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार सबसे अधिक 14 विकेट लेकर पहले नंबर पर पहुंच गये हैं। वहीं सीएसके के अंशुल कंबोज भी इतने की विकट लेकर दूसरे नंबर पर हैं। तीसरे पर सनराइजर्स के ईशान मलिंगा के 14 जबकि राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर के 13 विकेट हैं और वह चौथे स्थान जबकि प्रिंस यादव के भी इतने ही इतने ही विकेट हैं पर वह पांचवें नंबर पर हैं1 खिलाड़ी विकेट टीम 1 भुवनेश्वर कुमार 14 आरसीबी 2 अंशुल कंबोज 14 सीएसके 3 ईशान मलिंगा 14 एसआरएच 4 जोफ्रा आर्चर 13 आरआर 5 प्रिंस यादव 13 एलएसजी ईएमएस 28 अप्रैल 2026