क्षेत्रीय
28-Apr-2026
...


- भ्रम फैलाने की जगह महिला आरक्षण विधेयक लागू करे सरकार-लक्ष्मी यादव बस्ती (ईएमएस)। मंगलवार को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कांग्रेस नेताओं ने महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल प्रभाव से लागू किये जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को खण्ड विकास अधिकारी बहादुरपुर के माध्यम से ज्ञापन भेजा। भीषणगर्मी के बीच महिलायें और कांग्रेस नेता प्रदर्शन करते हुये खण्ड विकास अधिकारी बहादुरपुर पहुंचे और कहा कि भाजपा सरकार महिला आरक्षण विधेयक पर भ्रम फैलाकर राजनीति करने की जगह पहले से पास बिल तो लागू करे। ज्ञापन देने के बाद महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मी यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु महिला आरक्षण बिल संसद में सितम्बर 2023 में पास हो चुका है। उसके बाद वर्तमान समय में आरक्षण बिल के नाम पर सरकार राजनीतिक ड्रामा करके जनता को भ्रमित करना चाहती है और अपने जिम्मेदारी से पीछे हटना चाहती है। जनता अब इसे समझ चुकी है। महिलायें सरकार के झांसे में आने वाली नहीं है। कांग्रेस नेता और आयोजक शास्त्री डीएन त्रिपाठी ने कहा कि जनता यह चाहती है कि पहले से पास महिला आरक्षण बिल लागू किया जाय, महिलाओं के साथ न्याय हो,अन्यथा महिलायें स्वयं सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जायेगी। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को ज्ञापन देने के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव अनिल भारती, महिला कार्यकर्ता शिमला गौतम, सुनीता मंजू, गीता गुप्ता, आरती, कुतबुन निशा, सरोज, शकुंतला, रीना, पूनम, सलमा, राजमती, शाहजहां, चमेली के साथ ही सैकड़ों महिलाअयें शामिल रहीं। .../ 28 अप्रैल /2026