क्षेत्रीय
28-Apr-2026
...


गुरुग्राम (ईएमएस)। जनपद में पुलिस ने एक और अपराधी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार दोपहर आरोपित कृष्ण के गांव रामपुरा में स्थित दो मंजिला मकान को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इस मकान को अवैध तरीके से जमीन कब्जाने के बाद बनाया गया था। बता दें कि कुछ दिनों पहले कौशल नाम के एक आपराधिक प्रवृत्ति वाले शख्स के खिलाफ बुलडोजर की ऐसी ही कार्रवाई हुई थी। इससे पहले 20 से ज्यादा आरोपितों के ऐसे अवैध निर्माण ढहाए जा चुके हैं। मंगलवार को हुई कार्रवाई में आरोपित कृष्ण के ऊपर हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, लूट, धोखाधड़ी, शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। फरुखनगर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपित के खिलाफ जानकारी जुटाई। इसके बाद संबंधित विभाग के साथ मिलकर यह कार्रवाई की गई। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/28/ अप्रैल /2026