बस्ती (ईएमएस)। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा मण्डल महासचिव एवं लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ठाकुर प्रेम नन्दवंशी ने अपनी माता मुन्नीदेवी की पांचवीं पुण्य तिथि पर मंगलवार को हर्रैया विकास खण्ड क्षेंत्र के प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय महादेवा, मुइली, रतनपुर, पिपराकाजी, हड़ही और जूनियर विद्यालय महादेवा, औरातोंदा, मुसही, के छात्रों में कापी, पेन, शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। कहा कि उनकी माता मुन्नीदेवी निरक्षर थी किन्तु हमेंशा चाहती थी कि किसी का बेटी, बेटा निरक्षर न रहे। इसी भावना को लेकर प्रतिवर्ष छात्रों में शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया जाता है।। शैक्षणिक सामग्री के वितरण में अमर बहादुर प्रजापति, ओंकार शर्मा, अखिलेश गौतम, शिम्पी, पिंकी, अमित, चन्द्र प्रकाश आदि ने सहयोग किया। .../ 28 अप्रैल /2026