क्षेत्रीय
28-Apr-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। मध्यप्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव आज 29 अप्रैल बुधवार को अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंच रहे हैं। श्री यादव सुबह 7 बजे दिल्ली से विशेष विमान द्वारा रवाना होकर प्रातः 8 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग द्वारा दमोह जिले के अपने कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए प्रस्थान करेंगे। दमोह के निर्धारित कार्यक्रमों को पूर्ण करने के पश्चात वे पुनः जबलपुर लौटेंगे। शाम के समय वे जबलपुर में आयोजित विभिन्न स्थानीय आयोजनों के अलावा लाल हवेली में सह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश यादव के पुत्र हर्षित यादव के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद रात में इंदौर बिलासपुर ट्रेन से भोपाल रवाना होंगे। सुनील साहू / मोनिका / 28 अप्रैल 2026/ 06.18