क्षेत्रीय
28-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। इन दिनों पूर्व दिशा की ट्रेनों में भीड़ अधिक है। नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल है। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट और आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन दोनों विशेष ट्रेनों में एसी, स्लीपर व जनरल कोच लगाए जाएंगे। पूर्णिया कोर्ट से से 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार (22 मई को छोड़कर) को चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से यह 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक (24 मई को छोड़कर) चलेगी। पूर्णिया कोर्ट से यह शाम साढ़े चार बजे चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से यह सुबह सवा पांच बजे चलेगी। रास्ते में इसका ठहराव पूर्णिया कोर्ट, बनमनखी, मुरलीगंज, दौरम मधेपुरा, सहरसा, गढ़ बरुआरी, सुपौल, न्यू झाझा, निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर, सकरी, शिशो, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनियां, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ व गाजियाबाद में होगा। सहरसा से यह 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को देर शाम आठ बजे चलेगी। आनंद विहार टर्मिनल से यह 30 अप्रैल से 16 जुलाई तक बृहस्पतिवार को सुबह सवा पांच बजे रवाना होगी। रास्ते में इसका ठहराव गढ़ बरुआरी, सुपौल, न्यू झाझा, निर्मली, घोघरडीहा, झंझारपुर, सकरी, शिशो, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनियां, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ व गाजियाबाद में होगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/28/ अप्रैल /2026