क्षेत्रीय
जबलपुर (ईएमएस)। पनागर थाना क्षेत्र में गत रात शराब पीने के लिए रुपए नहीं मिलने की बात पर एक जेठ ने अपनी बहू के साथ गालीगलौज कर चाकू से हमला कर दिया| घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है| पनागर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार पनागर निवासी 30 वर्षीय श्रीमति आकांक्षा केवट के घर गत रात लगभग 9.30 बजे जेठ संजू केवट आया और शराब पीने के लिए 500 रुपए की मांग करने लगा, मना करने पर गालीगलौज कर चाकू से हमला कर घायल कर दिया| पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 118(1), 119(1), 351(2), बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 28 अप्रैल 2026