क्षेत्रीय
28-Apr-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। पाटन थाना अतंर्गत तेंदूखेड़ा रोड पर सड़क दुर्घटना में घायल एक वृद्ध की मौत हो गई| पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है| पाटन पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार चौधरी मोहल्ला निवासी 70 वर्षीय नन्हे भाई काछी का गत 23 अप्रैल को पाटन तेंदूखेड़ा रोड स्थित बबेले पैलेस के सामने एक्सीडेंट हो गया था, जिन्हें आसपास के लोग ने पाटन अस्पताल लेकर गए जहां से नन्हे भाई काछी को मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया| मेडिकल में जांच के बाद डॉक्टरों ने परिजनों से घर ले जाने बोल दिया गया था। जिन्हे 24 अप्रैल को दोपहर लगभग 1 बजे घर ले आए थे| शाम 4 बजे नन्हेभाई काछी को उठाया तो वह नहीं उठे| परिजनों ने उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डाक्टर ने चैक कर दादा नन्हे भाई काछी को मृत घोषित कर दिया। सुनील साहू / मोनिका / 28 अप्रैल 2026