शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, वैशाख शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, चर्तुदर्शी, गुरुवार, चित्रा नक्षत्रे, वल योगे, गर करणे, कन्या की चंद्रमा, दोपहर बाद तुला की चंद्रमा, चर योगे, भ्रदा 36/29 नरसिंह जन्मोत्सव चर्तुदर्शी व्रत, रवियोग 49/41 रोग स्नान मुर्हूत सुबह दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ बाद में पश्चिम दिशा की यात्रा शुभ होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमानी, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, योगी-भोगी, साधू-सन्यासी, घुमक्कड़ प्रवृत्ति, धनीमानी, कुलीन होगा। मेष राशि :- स्वभाव में परिवारिक सफलता मिल सकती है, व्यवसाय में अच्छी उन्नति होगी। वृष राशि :- कार्यों में सफलता मिले, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, शत्रु कमजोर होंगे। मिथुन राशि :- सप्ताह उत्तम फलकारक है, अधिकारियों का पूर्ण सहयोग व समर्थन अवश्य मिलेगा। कर्क राशि :- नौकरी में व्यवधान हो सकता है, व्यवसाय ठीक नहीं रहेगा, ध्यान रखें। सिंह राशि :- आप आनंद का अनुभव करेंगे, केतु गृह पीड़ा कारक है, आपसी मतभेद से बचकर चलें। कन्या राशि :- मनोरंजन से अति हर्ष होगा, व्यवसाय में लाभ होगा, रुके कार्य अवश्य ही बन जायेंगे। तुला राशि :- पारिवारिक उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी, आमोद-प्रमोद में विशेष ध्यान दें। वृश्चिक राशि :- मानसिक तनाव आकस्मिक बढ़ेगा, स्वजनों से सहानुभूति अवश्य ही बनेगी। धनु राशि :- व्यवसाय की उन्नति से आर्थिक स्थिति में विशेष सुधार होगा, ध्यान दें। मकर राशि :- विलास सामग्री का संचय होगा, अधिकारी वर्ग की कृपा का लाभ अवश्य ही मिलेगा। कुंभ राशि :- इष्ट-मित्रों से अच्छा योग है, उन्नति एवं लाभ के योग अवश्य ही बनेंगे,ध्यान दें। मीन राशि :- गृह कलह, हीन मनोवृत्ति, शरीर पीड़ा से परेशानी अवश्य ही बन जायेगी। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका