क्षेत्रीय
29-Apr-2026
...


राजगढ़(ईएमएस)l जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर‍ कलेक्‍टर प्रताप सिंह चौहान द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम खाजला तहसील राजगढ़ निवासी 63 वर्षीय रामलाल पिता करण सोंधिया, जो पूर्व में टीबी (क्षय रोग) से पीड़ित रहे हैं, अपनी समस्या लेकर जनसुनवाई में उपस्थित हुए। प्राप्‍त आवेदन से जानकारी अनुसार रामलाल का टीबी का उपचार फरवरी 2026 में पूर्ण हो चुका था, किन्तु वर्तमान में पुनः स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सामने आने पर उन्होंने जनसुनवाई में आवेदन प्रस्तुत किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले, अपर‍ कलेक्‍टर श्री चौहान द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए उनका उपचार पुनः प्रारंभ करने के निर्देश स्‍वास्‍थ्‍य विभाग को दिए। साथ ही चिकित्सा अधिकारी द्वारा मरीज को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं तथा आगे की जांचों के लिए आगामी सोमवार को अस्पताल में उपस्थित होने को कहा - निखिल/राजगढ़/29/4/2026