नोएडा (ईएमएस)। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भीषण गर्मी के बीच 24 घंटे में चार जगह आग लगने की घटनाएं सामने आईं। गैस पाइपलाइन लीकेज, झुग्गियों, मकान और सोसाइटी फ्लैट में आग से लाखों का नुकसान हुआ। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भीषण गर्मी के बीच आग लगने की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में चार अलग-अलग घटनाओं ने प्रशासन और फायर ब्रिगेड को अलर्ट मोड पर ला दिया है। कहीं गैस पाइपलाइन में लीकेज से आग भड़क उठी तो कहीं झुग्गी और दुकानें जलकर राख हो गईं। राहत की बात यह रही कि इन सभी घटनाओं में कोई जनहानी नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पहली घटना सूरजपुर थाना क्षेत्र इलाके से निकलकर आई, जहां पर जिला कोर्ट के बाहर आईजीएल गैस पाइपलाइन में अचानक लीकेज होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए नजर आए। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/29/अप्रैल /2026