राज्य
जबलपुर (ईएमएस)। सदरूल आलम सैयद शाह रियाज़ अहमद नक्शबंदी मियाँ हुज़ूर सरकार का सालाना उर्स गुरुवार 30 अप्रैल को शानो शौकत व अकीदत के साथ मनाया जाएगा. घण्टाघर स्थित हज़रत अल्हाज सआदत हुसैन नक्शबंदी मशीन वाले बाबा साहब की दरगाह शरीफ में शाम 5:45 बजे संदल व चादर शरीफ़ पेश की जाएगी. ख़ादिम हाजी मुहम्मद शफ़ी ने बताया कि बाद नमाज़ मगरिब 7 बजे से न्याज़, सलातो सलाम व तबर्रूक तकसीम होगा. रात 10 बजे मेहफ़िले मीलाद शरीफ़ होगी. हाजी मुहम्मद रफ़ीक व हाजी मुहम्मद अनवर ने अकीदतमंदों से उर्स में शिरकत की गुज़ारिश की है. मालूम हो कि उर्स में शिरकत करने कई शहरों के अकीदतमंद जबलपुर आ रहे हैं. सुनील साहू / मोनिका / 29 अप्रैल 2026/ 01.46