नोएडा (ईएमएस)। नोएडा के सेक्टर-39 स्थित वाटर पार्क में स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान एक युवक की संदिग्ध डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में स्थित एक मॉल के वाटर पार्क में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। वाटर पार्क के स्विमिंग पूल में नहा रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई। युवक परिवार के साथ वॉटर पार्क में मौज-मस्ती कर रहा था। आरोप है कि अचानक से वह स्विमिंग पूल में डूब गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा निवासी द्रोण शर्मा अपने परिवार के साथ मॉल के वाटर पार्क में पहुंचा था। मंगलवार दिनभर मौज-मस्ती के बीच अचानक वह वॉटर पार्क के स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान डूब गया। इसके लिए द्रोण के परिजनों ने सीधे तौर पर वाटर पार्क प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप था कि वाटर पार्क में पर्याप्त लाइफगार्ड नहीं थे और न ही निगरानी के उचित इंतजाम दिखाई दिए। परिजनों ने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद सुरक्षा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं थी। यदि समय रहते द्रोण को अस्पताल ले जाया इस घटना के बाद सबसे ज्यादा सवाल वाटर पार्क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठने लगे हैं। घटना के बाद सेक्टर-39 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक अपने परिवार के साथ वाटर पार्क घूमने आया था। इस दौरान उसकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई। परिवार के सदस्यों और सुरक्षा कर्मियों की मदद से उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे घोषित कर दिया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/29/अप्रैल /2026