राज्य
29-Apr-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) जिला कोर्ट इंदौर स्थित अभियोजन संचालनालय कार्यालय में आयोजित एक स्वागत एवं सम्मान समारोह में प्रभारी संयुक्त संचालक भोपाल रामेश्वर कुमरे का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें उप निदेशक अभियोजन, डीपीओ राजेन्द्रसिंह भदौरिया ने पुष्प गुच्छ भेंट किया। वहीं प्रभारी संयुक्त संचालक कुमरे ने अभियोजन अधिकारियो, कर्मचारियो से भेंट कर आई गॉट (ऑनलाइन प्रशिक्षण) के साधना सप्ताह में श्रेष्ठ कार्य करने पर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी आरती राजौरिया, ईशु यादव एवं रेणु मंडलोई को सम्मानित किया। आनंद पुरोहित/ 29 अप्रैल 2026