नई दिल्ली (ईएमएस)। महापौर चुनाव में आंकड़ों के लिहाज से भाजपा मजबूत स्थिति में हैं। जीत के लिए 137 वोट की आवश्यकता होगी। इसकी तुलना में भाजपा के पास 142 वोट है। इसके बावजूद भाजपा बुधवार को होने वाले चुनाव को लेकर सतर्क है। चुनाव से एक दिन पहले सभी पार्षदों व सांसदों के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बैठक की। सभी को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। सचदेवा के साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने निर्वाचक मंडल के सदस्यों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। इसमें सांसद मनोज तिवारी, योगेंद्र चांदोलिया एवं कमलजीत सहरावत, के साथ ही आप छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वाली राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल भी शामिल हुईं। सचदेवा ने कहा कि नगर निगम में भाजपा अल्पमत में आई थी। लेकिन आज सबसे बड़ा दल है। पार्षदों को अपने विधायकों के सहयोग से दिल्ली के प्रत्येक गली एवं सड़क को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/29/अप्रैल /2026