क्षेत्रीय
29-Apr-2026
...


- सड़क पर बह गया हजारों गैलन पानी जबलपुर (ईएमएस)। शहर के रद्दी चौकी क्षेत्र में बुधवार की सुबह पाइप लाइन फटने से हजारों गैलन पेयजल बर्बाद हो गया। भीषण गर्मी के बीच सड़क पर जलभराव से जहां आवागमन बाधित हुआ वहीं भीषण गमी के बीच स्थानीय निवासियों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। पाइप लाइन फटने की सूचना के काफी समय बाद नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा और तब मरम्मत कार्य प्रारंभ हो सका। सुधार कार्य के चलते संबंधित वार्डों में जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। पाइप लाइन फटने से हुई जल बर्बादी ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। - 29 अप्रैल 2026/ 02.40