क्षेत्रीय
29-Apr-2026
...


- चंद घंटों में 3 वाहनों के फंसने से बढ़ी लोगों की परेशानी जबलपुर (ईएमएस)। इंदिरा मार्केट के समीप रेलवे के पुल नंबर 1 के सामने से कांचघर चौराहे की ओर जाने वाली रोड पर पिछले कुछ माह से पानी की पाइप लाइन बिछाने के काम में हद दर्जे की लापरवाही बरती गई है। इस लापरवाही के चलते मंगलवार देर रात रेलवे कोचिंग डिपो के सामने फिर एक ट्रक फंस गया, जो सुबह तक फंसा रहा, जिससे इस मार्ग पर लगातार यातायात जाम होता रहा। चंद घंटों के अंदर बड़े वाहनों के धंसने की 3 घटनाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा कर रख दी है उल्लेखनीय है कि इस मार्ग पर हजारो रेल कर्मचारी-अधिकारी व आम नागरिक अपने काम-धंधे, स्कूलों में आना जाना करते हैं. लेकिन पिछले कई माह से इस परियोजना के ठेकेदार द्वारा जिस प्रकार की सुस्त व लापरवाही पूर्ण कार्य किया गया है. इसकी बानगी सामने है, जब 28 अप्रैल की शाम से देर रात तक सड़क में वाहन धंसने की तीन घटनाएं घट चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार 28 अप्रैल की देर रात 11 बजे के लगभग एक ट्रक क्रमांक एमए 40डी-सी-0824 जो अमरकंटक की ओर से आ रहा था, उसके अगले व पिछले पहिये कोचिंग डिपो के पास सड़क में लगभग 1-1 फीट तक धंस गये। यह ट्रक समाचार लिखे जाने तक फंसा रहा और यातायात लगातार जाम होता रहा। वहीं इस घटना से पहले भी गत मंगलवार को ही कोचिंग डिपो के सामने ही एक ईंटो से भरा ट्रक लगभग 5 बजे फंसा था, इस घटना के ठीक 2 घंटे बाद एक छोटा हाथी भी पास में ही फंसा था. और इसे जेसीबी की मदद से निकाला गया था लोगों को कुछ राहत मिलती कि रात में पुन: एक ट्रक के धंसने से मुसीबत बढ गई। - 29 अप्रैल 2026/ 02.38