जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर देहात थाना शहपुरा के शहपुरा वार्ड नंबर 07 में डीजे की तेज आवाज को कम कराने की बात पर पडोसियों में विवाद हो गया। इस विवाद में डीजे प्रेमी पडोसी ने दूसरे पडौसी पर हमला कर चरोंट पहुंचा दी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहपुरा के वार्ड सात में रहने वाले आदर्श ठाकुर और उसके पिता ने वर्तमान में कॉलेज परीक्षाएं चलने के कारण पढ़ाई में आ रही समस्या का हवाला देकर पड़ोस में बज रहे तेज आवाज डीजे को बंद करने का आग्रह किया था। इस सामान्य से अनुरोध पर पड़ोसी भड़क गया और उसने परिवार पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि बीती रात करीब 11:30 बजे हेमंत गौड़ के घर में हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था। वहां डीजे संचालक विजय नामदेव काफी तेज आवाज में संगीत बजा रहा था। जब आदर्श और उसके पिता ने आपत्ति जताई, तो यशवंत उर्फ गद्दार, प्रभु गौड़ और ओमकार गौड़ ने उन्हें घर से बाहर निकलने की चुनौती दी। इसके बाद आदर्श के बाहर आते ही आरोपियों ने पिता पु पर लात-घूसों से हमला कर दिया। इस मारपीट में आदर्श के कंधे और पीठ पर चोटें आई हैं, जबकि उसके पिता की आंख और पसली में अंदरूनी चोटें पहुंची हैं। विवाद बढ़ता देख मानकुंवर बाई महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा दीक्षा ठाकुर अपने पिता और भाई को बचाने के लिए दौड़ी। इस दौरान आरोपी सतीश गौड़ ने छात्रा के साथ भी मारपीट की। सतीश ने दीक्षा के बाल पकड़कर उसे पीटा, जिससे उसकी टी-शर्ट फट गई। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़ित परिवार को पुलिस के पास जाने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। हालांकि, परिवार ने हिम्मत जुटाकर थाने में आपबीती सुनाई। पुलिस ने आदर्श ठाकुर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।- - 29 अप्रैल 2026/ 02.40