क्षेत्रीय
29-Apr-2026
...


- शशि भूषण दूबे कंचनीय/संतोष यादव डंगहर मिर्जापुर (ईएमएस)। आम आदमी पार्टी मिर्जापुर के सैकड़ोकार्यकर्ताओं द्वारा आज मिर्जापुर जनपद में बिजली विभाग द्वारा मनमाने तरीके से लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाने एवं जल जीवन मिशन अमृत योजना के तहत पूरे जनपद में विकराल पेयजल दिक्कत एवं नगरीय क्षेत्र में इस योजना के तहत पूरे नगर क्षेत्र के सड़क को बर्बाद करने एवं सड़क को तत्काल बनाने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मिर्जापुर के युवा तुर्क नेता सुनील कुमार पांडे एडवोकेट एवं जिला अध्यक्ष मिर्जापुर प्रोफेसर बी सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया और प्रीपेड स्मार्ट मीटर को तत्काल हटाकर पुराना मीटर बिजली उपभोक्ताओं के घरों में लगाने की मांग किया गया और मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र में बर्बाद हुए सड़कों को तत्काल बनवाने और इस अमृत योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार, गुणवत्ता विहीन कार्यों की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की गई प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आप पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडे एडवोकेट ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं मिर्जापुर जनपद में प्राइवेट कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए लगाए गए प्रीपेड स्मार्ट मीटर से जनता त्रस्त हो गई है प्रीपेड स्मार्ट मीटर स्मार्ट चीटर बनकर जनता का आर्थिक एवं मानसिक दोहन कर रही है ।उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग किया कि तत्काल प्रीपेड स्मार्ट मीटर बिजली उपभोक्ताओं के घरों से हटाया जाए और इस मीटर से बिजली का बिल भारी मात्रा में बिजली उपभोक्ताओं को देना पड़ रहा है बिना बिजली उपयोग किये बिजली बिल स्मार्ट मीटर के आड़ में बिजली विभाग प्राइवेट कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए जनता को लूटने का कार्य कर रही है जिसे आम आदमी पार्टी कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए मिर्जापुर के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह ने कहा कि पूरे जनपद में जल जीवन मिशन अमृत योजना के तहत हर घर जल से नल के तहत करोड़ों रुपया खर्च करके पानी आपूर्ति हेतु पाइपलाइन लगाई गई लेकिन पूरे जनपद में कहीं भी पानी की सप्लाई नहीं की जा रही है जिससे इस विकराल गर्मी में जनता परेशान है उन्होंने कहा कि मिर्जापुर की नगरीय क्षेत्र में जल जीवन मिशन अमृत योजना के तहत पानी एवं सीवर पाइपलाइन बिछाने को लेकर पूरे सड़कों को बर्बाद कर दिया गया है मिर्जापुर की सड़के चंद्रमा ग्रह पर चलने वाली सड़कों के समान हो गई है उन्होंने तत्काल मिर्जापुर की सड़कों को बनवाने की मांग किया प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश सचिव रमाशंकर साहू ने कहा कि मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र में बदहाल सड़कों से लोगों एवं व्यापारी समाज का जीवन दुश्वार हो गया है उन्होंने मिर्जापुर के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तत्काल मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र की सड़क नहीं बनाई गई तो आम आदमी पार्टी नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और नगर विधायक के आवास का घेराव करेगी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मीरा देवी पटेल ने कहा कि स्मार्ट मीटर से सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान है घर में बिजली कट जा रही है पैसा जमा करने के बाद भी बिजली नहीं आ रही है सरकार को तत्काल स्मार्ट मीटर को वापस लेकर जनता को राहत देने का कार्य करना चाहिए प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मनोज कुमार सोनकर एडवोकेट जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ संतोष कुमार पांडे जिला महासचिव इलियास अंसारी नगर अध्यक्ष भोलानाथ बिहार राकेश वर्मा जयप्रकाश सेठ रविंद्र कुमार श्रीवास्तव छोटेलाल तिवारी सीमा खान शाहिला परवीन बबीता राज बहादुर मौर्य प्रियांशु वर्मा प्रिंस वर्मा आदिल वर्मा रामराज जायसवाल शीला देवी शिव नारायण तिवारी राहुल यादव मनोज सोनकर संतोष सोनी मोहम्मद यासीन रविंद्र श्रीवास्तव सोनू पांडे मोहन कुमार केसरवानी रूप दुबे कविता देवी प्रजापति ममता प्रजापति कुसुम यादव रमेश चंद्र गुप्ता नसीम खान आनंद कुमार सिंह रविंद्र सिंह चड्ढा जितेंद्र भारती राकेश वर्मा संतोष यादव राजकुमार निषाद कन्हैया निषाद पप्पू निषाद राजन जायसवाल मुश्ताक अहमद संजय गुप्ता संजय चौधरी एडवोकेट जय बहादुर प्रजापति सोहेल खान त्यादि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। .../ 29 अप्रैल /2026