राज्य
29-Apr-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को 29 अप्रैल सुबह-सुबह गर्मी से कुछ राहत मिली है। दिल्ली और गाजियाबाद सहित दिल्ली-एनसीआर के कई इलाको में सुबह आंधी-तूफान के साथ बारिश दर्ज की गई है। तेज हवाओं और बारिश की बौछारों से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में एक सुखद बदलाव आया है। बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए अगले 4 दिनों तक आंधी तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में ‘थंडरस्टॉर्म विद रेन’ यानी गरज के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री तक गिर जाएगा। इस दिन भी गरज के साथ बारिश होगी, जिससे लोगों को चिलचिलाती धूप से राहत मिलेगी। 1 मई से मौसम साफ होने लगेगा। इस दिन अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/29/अप्रैल /2026