मुंबई, (ईएमएस)। ग्रीष्म ऋतु में ट्रेनों की बढ़ती मांग को देखते हुए मध्य रेल सप्ताहांत में 6 विशेष ट्रेनें चलाएगा- 4 ट्रेनें मुंबई और नागपुर के बीच और 2 ट्रेनें पुणे और नागपुर के बीच। विवरण इस प्रकार है: (1) सीएसएमटी-नागपुर-सीएसएमटी सप्ताहांत विशेष ट्रेनें- (4 सेवाएं) ट्रेन संख्या 01021 सप्ताहांत विशेष शुक्रवार दिनांक 01.05.2026 और रविवार दिनांक 03.05.2026 को सीएसएमटी से 00:30 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15:45 बजे नागपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 01022 सप्ताहांत विशेष शुक्रवार दिनांक 01.05.2026 और रविवार दिनांक 03.05.2026 को नागपुर से 21:40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13:50 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। (2 सेवा) ठहराव: दादर, ठाणे, कल्याण, इगतपुरी (केवल 01022 के लिए), नाशिक रोड, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, मूर्तिजापुर, बाडनेरा, धामनगांव और वर्धा। संरचना: 1 एसी 3-टियर, 16 शयनयान श्रेणी, 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड्स ब्रेक वैन। (2) पुणे- नागपुर- पुणे सप्ताहांत विशेष- (2 सेवा) ट्रेन संख्या 01467 सप्ताहांत विशेष शुक्रवार दिनांक 01.05.2026 को पुणे से 15:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:05 बजे नागपुर पहुंचेगी। (1 सेवा) ट्रेन संख्या 01468 सप्ताहांत विशेष रविवार दिनांक 03.05.2026 को 07:00 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:30 बजे पुणे पहुंचेगी। (1 सेवा) ठहराव : उरुली, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, शेगांव, अकोला, बडनेरा, धामनगांव और वर्धा। संरचना: 1 एसी 2-टियर, 1 एसी 3-टियर, 12 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 सामान्य द्वितीय श्रेणी सह गार्ड ब्रेक वैन। आरक्षण: सप्ताहांत विशेष ट्रेनें संख्या 01021, 01022, 01467 और 01468 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग दिनांक 29. 04.2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू हो जाएगी। अनारक्षित डिब्बों के लिए सामान्य शुल्क पर बुकिंग यूटीएस प्रणाली के माध्यम से की जा सकती है। यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं। इन विशेष ट्रेनों के ठहराव के विस्तृत समय की जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें। - २९ अप्रैल/२०२६/ईएमएस