क्षेत्रीय
बदायूं (ईएमएस)। अंशुमान की मढ़ई चौक पर अंशु इंटरप्राइजेज नाम से मेडिकल की थोक दुकान है। वह मंगलवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान घर की गली में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को धक्का देकर गिरा दिया और उनसे बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में दो लाख रुपए नगद और दो मोबाइल फोन थे। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। रात से ही पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश कर रही है, लेकिन उनका अब तक कुछ पता नहीं चला है। दस दिन में लूट की यह तीसरी घटना है। लूट की हो रही घटनाओं को लेकर लोगों में डर और आक्रोश है। - ईएमएस 29अप्रैल26