जयपुर (ईएमएस)। प्रदेश के कुछ भागों में हीट वेव का दौर जारी है. आंधी बारिश की गतिविधियां होने से कई जगह पर अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है. हीट वेव से आंशिक राहत मिलने की संभावना है. कहीं-कहीं पर आंधी और बारिश की संभावना है प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान फलोदी में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है वहीं, कोटा में 43.5 डिग्री और जयपुर में 40.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. मई के पहले सप्ताह में भी प्रदेश में कहीं-कहीं पर हीट वेव की परिस्थितियों दर्ज होने के साथ ही दोपहर बाद मेघ गर्जन और आंधी की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है. एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने व बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से दोपहर बाद आगामी 3-4 दिन मेघगर्जन वज्रपात के साथ आंधी (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक प्रदेश में कहीं-कहीं हीट वेव और उष्ण रात्रि दर्ज की गई है इसके साथ ही कहीं पर मेघगर्जन और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई है. पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक बारिश हनुमानगढ़ में 13 मिलीमीटर दर्ज की गई है. वर्तमान में अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री दर्ज किया जा रहा है, जो औसत सामान्य तापमान के आसपास है. सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलोदी में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान सीकर में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ भागों में हीट वेव का दौर जारी है. शेष अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट हुई है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दो-तीन दिन मेघ गर्जन के साथ आंधी और कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने की संभावना है.40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मई के पहले सप्ताह में भी कहीं-कहीं पर हीट वेव की परिस्थितियों दर्ज होने की संभावना है. दोपहर बाद में गर्जन और आंधी की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है. आगामी दिनों में आंधी बारिश के प्रभाव से अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है. जिसके चलते हीट वेव से आंशिक राहत मिलने की संभावना है। - 29 अप्रेल 2026