क्षेत्रीय
29-Apr-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) । ग्वालियर में आए दिन हो रही हत्याएं,लूट, डकैती, सट्टाखोरी, चोरी, बेहाल यातायात व्यवस्था, नशाखोरी,गौ हत्याओं को लेकर हिन्दू महासभा ने आक्रोश व्यक्त किया है। गत दिवस अखिल भारत हिन्दू महासभा के संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता जी ने सीएम, कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त को वीर सावरकर सरोवर प्रतिमा स्थल पर मुख्य द्वार पर लगें ताला को सुबह से शाम पांच बजे तक खोलने की मांग पत्र भेजा था। दो दिन में हिन्दू महासभा की मांगों का समाधान नहीं हुआ तो चरणबद्ध आंदोलन में सीएम के ग्वालियर आगमन पर घरों पर काले झंडे लगाकर विरोध में हिन्दू महासभा के संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता , जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष सरला शर्मा के नेतृत्व में होगा। उक्त निर्णय हिन्दू महासभा भवन, दौलतगंज लश्कर पर हुई बैठक में लिया गया।