क्षेत्रीय
29-Apr-2026
...


मुरैना ( ईएमएस ) | शासन द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान 30 जून तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर पीएचई विभाग आंगनबाड़ी को एफटीके से जल परीक्षण किट प्रदान कर रहा है। पीएचई विभाग के विकासखण्ड समन्वयक गिरीश चन्द्र इंदौलिया द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के सेक्टर तिलोंजरी और ग्राम किरावली मानगढ़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एफटीके से जल परीक्षण करने संबंधी किट प्रदान की।