राज्य
29-Apr-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली हाई कोर्ट में चल रही ऑनलाइन सुनवाई के दौरान बुधवार दिन में एक ऐसी घटना घटी पूरी कार्यवाही बाधित हो गई। इसके चलते वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को एक नहीं दो बार बंद करना पड़ गया और यह अब भी बंद ही है। गौरतलब है कि बुधवार दिन में दिल्ली उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, जिसकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग भी जारी थी। इसी बीच अचानक किसी रैंडम यूजर ने वीसी में लॉगइन किया और अश्लील वीडियो और संगीत चलाने लगा। स्क्रीन पर जैसे ही यह वीडियो प्रसारित हुआ पूरे कोर्ट में हड़कंप मच गया और वीसी को तुरंत बंद कराया गया। हालांकि कुछ देर बाद जब फिर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू की गई तो फिर वही अश्लील वीडियो स्क्रीन पर दिखा जिसके बाद वीसी तब से अब तक बंद ही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/29/अप्रैल /2026