राष्ट्रीय
एनएमसी ने नए मानक किए लागू नई दिल्ली (ईएमएस)। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने मेडिकल शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए MBBS सीट बढ़ाने के लिए नए मानक लागू कर दिए हैं। 23 अप्रैल को जारी अधिसूचना के अनुसार अब 150 सीटों की अधिकतम सीमा और आबादी आधारित सीट निर्धारण का नियम हटा दिया गया है। इससे योग्य मेडिकल कॉलेज अपनी क्षमता के अनुसार सीटें बढ़ा सकेंगे। साथ ही कॉलेज और संबद्ध अस्पताल के बीच की दूरी का मानक भी संशोधित किया गया है। इस फैसले से देश में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने और मेडिकल शिक्षा को विस्तार देने में मदद मिलेगी। एसजे/ईएमएस/29/04/2026