बंपर मतदान...किसकी बनेगी सरकार कोलकाता (ईएमएस)। प. बंगाल, असम, केरलम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है। बंगाल में दूसरे चरण का मतदान बुधवार को संपन्न हुआ। इस चरण में भी रिकॉर्ड वोटिंग हुई है। आंकड़ों के अनुसार, प. बंगाल में दूसरे चरण की 142 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 5 बजे तक 91.79 प्रतिशत वोटिंग हुई। यह आकंड़ा और बढ़ सकता है। उधर, मतदान खत्म होने के बार एग्जिट पोल के जो आंकड़े आए हैं, वह भी चौंकाने वाले हैं। लेकिन पांचों राज्यों में बंपर मतदान के बाद किसकी सरकार बनेगी इसका फैसला तो 4 मई को मतगणना के बाद ही हो पाएगा। प. बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव में 1400 से अधिक उम्मीदवार मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे। इस चरण में ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच मुकाबला सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। इसके अलावा टीएमसी के फिरहाद हकीम, अरूप विश्वास और सुजीत बोस जैसे दिग्गज नेता भी चुनावी मैदान में थे। मतदान खत्म होने के साथ ही नेता अपनी-अपनी पार्टियों के जीत के दावे करने लगे हैं। भाजपा के कल्याणी सीट से प्रत्याशी अनुपम बिश्वास ने कहा कि टीएमसी खत्म हो चुकी है। यह कल की पार्टी है। भाजपा बंगाल में सरकार बनाएगी। हम बड़े मार्जिन से जीतेंगे। कमरहटी विधानसभा क्षेत्र से मदन मित्रा ने कहा कि अगर हम जीतते हैं, तो इसका सबसे बड़ा श्रेय हम ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को देंगे, जो तूफान के सामने भी डटे रहे, टीएमसी 200 से ज़्यादा सीटें जीतेगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमें मिल रही जानकारी के अनुसार भाजपा पश्चिम बंगाल में हार रही है। हम 2/3 बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल के आंकड़ों ने चौंकाया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान संपन्न होते ही कयासों का दौर शुरू हो गया है। एग्जिट पोल के आंकड़ों ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। इन आंकड़ों के मुताबिक, बंगाल में इस बार सत्ता परिवर्तन के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के किले में भाजपा बड़ी सेंध लगाती दिख रही है। मैट्रिज के सर्वे के अनुसार, पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी 146 से 161 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर सकती है। राज्य में सरकार बनाने के लिए 148 सीटों की आवश्यकता होती है। ऐसे में भाजपा इस जादुई आंकड़े को पार करती नजर आ रही है। पार्टी के पक्ष में 42.5त्न वोट शेयर जाने का अनुमान जताया गया है। यह आंकड़ा भाजपा के लिए अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन साबित हो सकता है। दूसरी ओर, सत्ताधारी टीएमसी को तगड़ा झटका लगता दिख रहा है। मैट्रिज सर्वे के मुताबिक, ममता बनर्जी को 125 से 140 सीटों के बीच संतोष करना पड़ सकता है। टीएमसी का वोट शेयर भी भाजपा से पिछडक़र 40.8त्न पर सिमटने का अनुमान है। अगर ये आंकड़े नतीजों में बदलते हैं, तो यह राज्य में एक दशक से अधिक समय से चले आ रहे टीएमसी के शासन का अंत होगा। -पं बंगाल एग्जिट पोल एजेंसी टीएमसी+ भाजपा अन्य मैट्रिज 125-140 146-161 6-10 पोल डायरी 99-127 142-171 5-9 चाणक्य स्ट्रैटजीज 130-140 150-160 6-10 प्रजा पोल 85-110 178-208 0-0 पीपल्स पल्स 177-187 95-110 1-4 पी- मारक्यू 118-138 150-175 2-6 जनमत पोल्स 195-205 80-90 4-9 जेवीसी 131-152 138-159 2-4 असम में भाजपा को भारी बढ़त असम विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के नतीजों ने राज्य की सियासत की तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है। विभिन्न एजेंसियों के सर्वे में भाजपा और उसके सहयोगी दलों को स्पष्ट बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। सात प्रमुख एग्जिट पोल के औसत रुझानों में भाजपा गठबंधन को 80 से 100 सीटों के बीच बढ़त मिलती दिख रही है, जो सरकार बनाने के लिए पर्याप्त है। मैट्रिज के सर्वे के अनुसार, भाजपा को 85 से 95 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस गठबंधन 25 से 32 सीटों तक सीमित रह सकता है। अन्य दलों को 6 से 12 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं आजतक एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा को और मजबूत स्थिति में दिखाते हुए 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, जबकि कांग्रेस को 24 से 36 सीटें मिल सकती हैं। अन्य एग्जिट पोल एजेंसियों के आंकड़े भी इसी ट्रेंड की पुष्टि करते हैं। जेबीसी-टाइम्स नाउ के अनुसार भाजपा 88 से 101 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस 23 से 33 सीटों के बीच रह सकती है। पीपल्स पल्स ने भाजपा को 83 से 91 सीटें और कांग्रेस को 23 से 31 सीटें मिलने की संभावना जताई है। पोल डायरी के अनुमान में भाजपा 86 से 101 सीटों के साथ मजबूत स्थिति में है, जबकि कांग्रेस 15 से 26 सीटों तक सिमट सकती है। चाणक्य स्ट्रैटेजीज ने भाजपा को 88 से 98 सीटें और कांग्रेस को 22 से 32 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं पी-माक्र्यू के सर्वे में भाजपा को 82 से 94 सीटें और कांग्रेस को 30 से 40 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। अन्य दलों को लगभग सभी सर्वे में सीमित सफलता मिलती दिखाई दे रही है। -असम एग्जिट पोल एजेंसी भाजपा+ कांग्रेस+ अन्य मैट्रिज 85-95 25-32 6-12 आजतक-एक्सिस माय इंडिया 88-100 24-36 00 जेवीसी-टाइम्स नाऊ 88-101 23-33 2-5 पीपल्स पल्स 83-91 23-31 3-5 पोल डायरी 86-101 15-26 00 चाणक्य स्ट्रैटजीज 88-98 22-32 3-5 पी-मारक्यू 82-94 30-40 1-5 जनमत पोल्स 87-98 29-30 00 पीपल्स इनसाइट 88-96 30-34 2-4 वोट वाइब 90-101 23-33 0-6 कामाख्या एनालिटिक्स 85-95 26-39 0-3 तमिलनाडु में फिर डीएमके तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के बहुप्रतीक्षित एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। प्रमुख चुनाव सर्वेक्षण एजेंसियों पीपुल्स पल्स और मैट्रिज समेत लगभग सभी एजेंसियों के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में सत्ताधारी द्रमुक (डीएमके) के नेतृत्व वाला गठबंधन एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही, राज्य के राजनीतिक परिदृश्य में नई पार्टी टीवीके एक महत्वपूर्ण ताकत बनकर उभरती दिख रही है। पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार, सत्तारूढ़ गठबंधन को जनता का स्पष्ट समर्थन मिलता दिख रहा है। द्रमुक नीत गठबंधन को 125 से 145 सीटें हासिल कर बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार करने का अनुमान है। अन्नाद्रमुक नीत गठबंधन मुख्य विपक्षी गठबंधन को 65 से 80 सीटों के बीच संतोष करना पड़ सकता है। टीवीके पार्टी 18 से 24 सीटों के साथ चुनाव में एक बड़ा उलटफेर कर सकती है। अन्य के खाते में 2 से 6 सीटें जाने की संभावना है। -तमिलनाडु एग्जिट पोल एजेंसी द्रमुक+ एनडीए टीवीके अन्य मैट्रिज 122-132 87-100 10-12 0-6 पीपल्स पल्स 125-145 65-80 18-24 2-6 चाणक्य स्ट्रैटजी 145-160 50-65 - 18-26 प्रजा पोल 148-168 61-81 - 1-9 पी-मारक्यू 125-145 65-85 16-26 1-6 जेवीसी 75-95 128-147 8-15 - पीपल्स इन्साइट 120-140 60-70 30-40 0-4 कामाख्या एनालिटिक्स 78-95 68-84 67-81 - एक्सिस माय इंडिया 92-110 22-32 98-120 - केरलम में यूडीएफ की सरकार का अनुमान केरलम विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद केरल की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। विभिन्न एजेंसियों के सर्वे इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि इस बार राज्य में सत्ता परिवर्तन हो सकता है और कांग्रेस नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन बढ़त बनाता दिख रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक, मैट्रिज के सर्वे में यूडीएफ को 70-75 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एलडीएफ 60-65 सीटों पर सिमट सकता है। पीपल्स पल्स के आंकड़े थोड़ी अलग तस्वीर पेश करते हैं, जहां एलडीएफ को 75-85 सीटें और यूडीएफ को 55-65 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, बाकी ज्यादातर एजेंसियां यूडीएफ को बढ़त में दिखा रही हैं। जेवीसी के अनुसार यूडीएफ को 72-84 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एलडीएफ 52-61 सीटों तक सीमित रह सकता है। वहीं, एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में यूडीएफ को 78-90 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है और एलडीएफ 49-62 सीटों के बीच रह सकता है। वोट वाइब के एग्जिट पोल में भी यूडीएफ को 70-80 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि एलडीएफ 58-68 सीटों पर रह सकता है। पीमाक्र्यू के आंकड़े भी यूडीएफ को 71-79 सीटों के साथ बढ़त में दिखाते हैं और एलडीएफ को 62-69 सीटों तक सीमित बताते हैं। पीपल्स इनसाइट के ताजा एग्जिट पोल ने इस मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। इसके मुताबिक यूडीएफ को 66-76 सीटें मिलने का अनुमान है, जो उसे बहुमत के करीब या उससे थोड़ा ऊपर रखता है। वहीं एलडीएफ को 63-71 सीटों के बीच बताया गया है, यानी मुकाबला काफी करीबी हो सकता है। -केरलम एग्जिट पोल एजेंसी एलडीएफ यूडीएफ भाजपा+ अन्य मैट्रिज 60-65 70-75 3-5 2-4 पीपल्स पल्स 75-85 55-65 0-3 0-0 जेवीसी 52-61 72-84 3-7 0-0 एक्सिस माय इंडिया 49-62 78-90 0-3 0-0 वोट वाइब 58-68 70-80 0-0 0-4 पी-मारक्यू 62-69 71-79 1-4 0-3 पीपल्स इनसाइट 58-68 66-76 10-14 0-1 चाणक्य स्ट्रैटजीज 58-64 72-80 - 3-7 पुदुचेरी में एनडीए गठबंधन पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन ने पूरी तरह से बाजी मार ली है। बंगाल में जहां पांच एग्जिट पोल्स में भाजपा आगे है, वहीं पुदुचेरी के सभी पांच प्रमुख सर्वे में एनडीए भारी बहुमत के साथ सरकार बनाता दिख रहा है। प्रजा पोल और कामाख्या एनालिटिक्स के अनुमानों के अनुसार तो एनडीए 20 से ज्यादा सीटें जीत सकता है। इन रुझानों से एकदम साफ है कि पुदुचेरी की जनता ने सत्ता की चाबी एक बार फिर एनडीए गठबंधन को सौंपने का मन बना लिया है, जबकि कांग्रेस गठबंधन बहुमत के आंकड़े से काफी पीछे छूट गया है। -पुदुचेरी एग्जिट पोल एजेंसी एनडीए कांग्रेस+ टीवीके+ अन्य पीपल्स पल्स 16-19 10-12 0-0 1-2 एक्सिस माय इंडिया 16-20 6-8 - 3-7 प्रजा पोल 19-25 6-10 0-0 0-0 कामाख्या 17-24 4-7 1-2 01 जेवीसी 15-17 11-13 1-2 0-1 विनोद, 29 अप्रैल, 2026