नर्मदापुरम (ईएमएस)। भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली एवं अपर मुख्य सचिव म.प्र. शासन भोपाल के निर्देश अनुसार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नीट यूजी 2026 की परीक्षा 03 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर 02:00 से 05:00 बजे तक जिले के 03 परीक्षा केन्द्रों पर ओएमआर आधारित पद्धति से होगी। तत्संबंध में कलेक्टर सोमेश मिश्रा द्वारा परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु जिला कलेक्टर कार्यालय नर्मदापुरम में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षार्थी परीक्षा संबंधी जानकारी या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत के लिए कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 07574-251292 पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में सुनील गढ़वाल, नायब तहसीलदार माखननगर की कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। तथा कंट्रोल रूम में सहायक के रूप में आशुतोष भार्गव, ऑपरेटर, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नर्मदापुरम एवं नर्मदा प्रसाद बरेले, प्राथमिक शिक्षक, शासकीय उ.मा.वि. रायपुर की ड्यूटी लगाई गई है। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 26 अप्रैल 2026