क्षेत्रीय
29-Apr-2026


पटना, (ईएमएस)। पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक चार पहिया वाहन से अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बिहटा थाना क्षेत्र में वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान एक चार पहिया वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। भागने के दौरान वाहन से 4-5 लोगों को धक्का भी लगने की सूचना है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर वाहन से 02 देशी पिस्टल, 01 मैगजीन, 15 जिंदा कारतूस तथा वाहन के रजिस्ट्रेशन संबंधी कागजात बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। संतोष झा- २९ अप्रैल/२०२६/ईएमएस