क्षेत्रीय
29-Apr-2026
...


रायपुर (ईएमएस)। चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने थौरानी को भाजपा का गमछा पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। श्री ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है, जिसके करोड़ों समर्पित कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के कार्यों में निरंतर लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है, जो “जन सेवा ही प्रभु सेवा” के मूल मंत्र पर कार्य करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “विकसित भारत” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और समाज के हर वर्ग का विश्वास भाजपा के प्रति निरंतर बढ़ रहा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अकबर अली ने सतीश थौरानी का भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। श्री अली ने कहा कि श्री थौरानी का संगठनात्मक अनुभव एवं व्यापारिक वर्ग में उनकी मजबूत पकड़ निश्चित रूप से पार्टी को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा जनहित के कार्यों को गति मिलेगी। साथ ही जिला महामंत्री श्री गुंजन प्रजापति ने भी श्री थौरानी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके भाजपा में शामिल होने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और व्यापारिक वर्ग के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सहायता प्राप्त होगी। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष पन्नालाल दुबे, वंदना राठौड़, बृजेश अग्रवाल, मोहन होतवानी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ईएमएस/मोहने/ 29 अप्रैल 2026