नर्मदापुरम (ईएमएस)। ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय, नर्मदापुरम के अधिकारियों/कर्मचारियों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्वान्ह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक पुलिस मुख्यालय, नर्मदापुरम में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में ई-ऑफिस प्रणाली का विस्तृत प्रशिक्षण मनीष गुणवान (जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एनआईसी), संदीप चौरसिया (जिला प्रबंधक, ई-गवर्नेंस) एवं प्रज्ज्वल शुक्ला (प्रशिक्षक, ई-दक्ष केंद्र) द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसपी कार्यालय, नर्मदापुरम के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों द्वारा ई-ऑफिस प्रणाली का गहन अध्ययन किया गया तथा प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों का समाधान प्रशिक्षकों द्वारा प्रभावी एवं संतोषजनक रूप से किया गया। ईएमएस/राजीव अग्रवाल/ 26 अप्रैल 2026