क्षेत्रीय
29-Apr-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) |   वार्ड क्रमांक 16 स्थित रेशम मिल टंकी में लीकेज की समस्या सामने आने के कारण मरम्मत कार्य तेजी से किया जा रहा है। टंकी की स्थिति को सुधारने हेतु संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक तकनीकी कार्यवाही जारी है। सहायक यंत्री कार्तिक पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि मरम्मत कार्य के चलते 30 अप्रैल को वार्ड क्रमांक 16 रेशम मिल टंकी से होने वाला जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। कार्य पूर्ण होते ही जलप्रदाय पुनः सुचारू रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा।