29-Apr-2026
...


सागर (ईएमएस)। सभी उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं एवं उपार्जन का परिवहन एवं किसान भाइयों का भुगतान भी प्राथमिकता के साथ करें। उक्त निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिला उपार्जन समिति की बैठक में दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सहित जिला उपार्जन समिति के सदस्य मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिला उपार्जन समिति की बैठक में निर्देश दिए कि किसान भाइयों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े यह प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। सभी उपार्जन केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जिसमें प्रमुख रूप से पानी एवं धूप से बचने की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सभी उपार्जन केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना की उपलब्धता भी सुनिश्चित किया जाए जिससे कि उपार्जन का तत्काल परिवहन हो एवं सुरक्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों का उपार्जन के बाद भुगतान भी हो इसके लिए सभी भुगतान पत्रक उपार्जन के समय ही तैयार करें एवं भुगतान करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जावे।जिला उपार्जन समिति के द्वारा बताया गया कि आज दिनांक तक गेहूं की खरीदी 52384 मीट्रिक टन की गई है जबकि 40476 मीट्रिक टन का उपार्जन परिवहन हेतु तैयार है 31170 मी टैंक का परिवहन किया जा चुका है एवं 23270 किसानों के स्वीकृत पत्रक भी तैयार किया जा चुके हैं। निखिल सोधिया/ईएमएस/29/04/2026