29-Apr-2026
...


देवरी/सागर (ईएमएस)।‌ आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन भोपाल के निर्देश के अनुसार शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय देवरी में विश्व रेड क्रॉस दिवस मनाने हेतु डॉक्टर ओम प्रकाश दुबे प्राचार्य महोदय कि अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में निर्णय लिया गया कि आदेश के अनुसार दिनांक 2 मई से 8 मई तक रेड क्रॉस इकाई के द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा और इस वर्ष की जो थीम है मानवता के लिए एकजुट रहना विषय पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा रेड क्रॉस इकाई प्रभारी डॉक्टर संतोष मिश्रा मिश्रा जी ने बताया कि महाविद्यालय में रेड क्रॉस इकाई सक्रिय है और आने वाले समय में विश्व रेडक्रॉस दिवस 8 में को मनाया जाएगा। निखिल सोधिया/ईएमएस/29/04/2026