नई दिल्ली (ईएमएस)। सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेजन वर्षावन से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नदी किनारे एक विशालकाय एनाकोंडा सांप आराम करता हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ब्राजील के स्थानीय निवासियों ने रिकॉर्ड किया है। सांप का आकार इतना बड़ा दिखाई दे रहा है कि कई लोग इसे अब तक का सबसे विशाल एनाकोंडा बता रहे हैं। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स इस दृश्य को देखकर दंग रह गए, जबकि कई लोगों ने डर और हैरानी जताई। अमेजन के घने जंगलों में आज भी कई ऐसे इलाके हैं, जहां इंसानों की पहुंच बेहद कम है। ऐसे में वहां से समय-समय पर रहस्यमयी जीवों के वीडियो सामने आते रहते हैं। हालांकि, इस वीडियो की सच्चाई पर सवाल भी उठ रहे हैं। बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे फर्जी बताते हुए कहा कि यह संभवतः आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई ) की मदद से तैयार किया गया है। कुछ लोगों का कहना है कि सांप का आकार असामान्य रूप से बड़ा दिखाया गया है, जिससे शक और बढ़ गया है। फिलहाल इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। मीडिया संस्थानों ने भी इसकी प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि वीडियो असली है या तकनीक का कमाल। फिर भी इस क्लिप ने इंटरनेट पर सनसनी जरूर फैला दी है। सुबोध/२९ -०४-२०२६