राज्य
30-Apr-2026
...


- 100 टन डंपर में लगी भीषण आग - ऑपरेटर ने कूदकर बचाई जान कोरबा (ईएमएस)। सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित एवं संचालित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना कुसमुंडा कोयला खदान में एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार खदान में कार्यरत लगभग 100 टन क्षमता वाले डंपर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, डंपर में आग लगते ही वाहन ऑपरेटर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में करोड़ों रुपये कीमत की भारी भरकम डंपर मशीन जलकर खाक हो गई। हादसे के बाद साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की टीम द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि शुरुआती प्रयास असफल साबित हुए। बाद में अतिरिक्त संसाधन बुलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश जारी रखी गई। फिलहाल डंपर में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी खराबी या अत्यधिक तापमान को संभावित कारण माना जा रहा है। - 30 अप्रैल