क्षेत्रीय
30-Apr-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। संजीवनी नगर थानांतर्गत शांतिनगर परसवाड़ा धनवंतरी नगर में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महतया कर ली। जिसे उसके परिजन इलाज के लिए मेडीकल अस्पताल लाये थे। जहां डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाते हुए मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि शांतिनगर परसवाड़ा धनवंतरी नगर निवासी सोहन विश्वकर्मा ने फांसी लगा ली थी। जिसे परिजन इलाज के लिए मेडीकल अस्पताल लाये थे। जहां डॉक्टर ने चेक कर सोहन को मृत घोषित कर दिया। सुनील साहू / मोनिका / 30 अप्रैल 2026/ 01.59