मास्टरमांइड सहित 8 बदमाश गिरफ्तार, सरगना ने बडवानी के सिकलीगर से खरीदे थे हथियार - 3 पिस्टल, 1 देशी कट्टा,5 जिंदा कारतूस, 8 मोबाइल जप्त भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध हथियार तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। टीम ने शहर के अलग-अलग इलाको में घेराबंदी कर गिरोह के मास्टरमांइड सहित 8 बदमाशो का हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलसि ने आरोपियों के कब्जे से 3 पिस्टल, 1 देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस और 8 मोबाइल सहित करीब 4 लाख का माल जप्त किया है। शिकंजे में आया गिरोह का सरगना खरगौन का रहने वाला अली खान है, जिसने बताया की वह यह हथियार बडवानी जिले के सिकलीगर से खरीदता था। इसके बाद खरगौन से हथियार लाकर भोपाल में सप्लाई करता था। पकड़ाये गये अधिकांश आरोपी आदतन बदमाश है, जिनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज है। - पैट्रौलिंग के दौरान बनी हथियार रखने वाले बदमाशो की चैन एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की क्राइम ब्रांच की टीमें गुंडे-बदमाशों की धरपकड़ के लिये शहर में लगातार पैट्रौलिंग कर रही थी। गश्त के दौरान टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर जहांगीराबाद थाना इलाके में सीआई कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान गेट के पास से दानिश उर्फ दन्नी खान पिता शरीफ (20) निवासी हाईलाइट अपार्टमेंट, सेकेंड ब्लॉक, रेतघाट, तलैया को उस समय धर दबोचा जब वह देशी पिस्टल और कारतूस लेकर उसे खपाने के लिये ग्राहक का इंतेजार कर रहा था। उसके पास से देशी पिस्टल मैगजीन सहित बरामद हुई। मैगजीन में एक जिंदा कारतूस भरा हुआ था। आगे की कार्यवाही करते हएु टीम ने पकड़े गये आरोपी की निशादेही पर अन्य स्थानों पर भी कार्यवाही की। पुलिस ने टीटी नगर स्टेडियम के पास से अमन पिता याहया (24) निवासी टीला जमालपुरा और मुस्तफा पिता आशिफ (20) निवासी, रेत घाट रोड, तलैया को भी गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से जिंदा कारतूस, एक देशी कट्टा एवं मोबाइल फोन जप्त किये गये है वहीं खटलापुरा रोड के पास से तालिब खान पिता कफील खान (19) निवासी, अशोका गार्डन को एक पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित और करिश्मा पार्क, एमवीएम कॉलेज के पास में घेराबंदी कर अरशान खान पिता इरफान खान (21) निवासी, खानू गांव और सरफराज पठान पिता सर्वर उल्ला (26) निवासी खानू गांव को भी गिरफ्तार कर उनके पास से जिंदा कारतूस, पिस्टल और मोबाइल फोन जप्त किये गये। क्राइम ब्रांच ने आगे की कार्यवाही करते हुए लालघाटी ब्रिज के नीचे से गुफऱान पिता मुशीर खान (23) निवासी, इन्द्रा कॉलानी थाना सुल्तानपुर को पिस्टल के साथ और अली ख़ान पिता अय्यूब ख़ान (25) निवासी अमन नगर खरगोन को भी आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। अफसरो ने बताया की जांच में सामने आया है कि अधिकांश आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। और आरोपी अमन, मुस्तफा और गुफरान का लंबा-चौड़ा आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया हैं। - मास्टरमाइंड बडवानी जिले के सिकलीगर से खरीदता था हथियार - धारा 107 के तहत अपराधियों की संपत्ति की होगी जब्ती और कुर्की एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने आगे बताया की मुख्य आरोपी और मास्टरमांइड अली खान ने अवैध खुलासा किया है की वह यह हथियार बडवानी जिले के सिकलीगर से खरीदता था। और उन्हें खरगौन ले जाता। कुछ दिन बाद खरगौन से भोपाल आकर वह यह जानलेवा हथियार खपाता था। पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों ने भोपाल में भी कई और आरोपियो को हथियार बेचने की बात बताई है, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है। पकड़ाये गये सभी आरोपियो के खिलाफ पर आर्म्स एक्ट का मामला कायम किया गया है। मामले में पुलिस को आगे की जॉच में हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क के खुलासे की संभावना है। अधिकारियो का कहना है की मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-107 के तहत पकड़ाये गये अपराधियों की संपत्ति की जब्ती और कुर्की की कार्यवाही भी की जायेगी। - प्रॉपर्टी डीलर, सीट कवर बनाने, चिकन और पान की दुकान चलाने के साथ ही मैकेनिक का काम करते है आरोपी गिरफ्तार आरोपियों में दानिश चिकन की दुकान चलाता है, वहीं अमन सीट कवर का काम करता है। मुस्तफा छात्र है, लेकिन उसके खिलाफ 8 अपराधिक प्रकरण दर्ज है। वहीं तालिब, सरफराज और प्रॉपर्टी डीलर का काम करते है। पान की दुकान संचालित करने वाले पकड़ाये बदमाश गुफऱान के खिलाफ थाना सुल्तानपुर, थानाजीआरपी रानी कमलापति भोपाल, क्राईम ब्रांच भोपाल में मामले दर्ज है। मुख्य आरोपी अली ख़ान मैकेनिक है। जुनेद / 30 अप्रैल