पुलिस को ब्रांच मैनेजर सहित एक और रिलेशनशिप मैनेजर की तलाश - जुए में हारा पैसा तो बैंक के ग्राहकों के गिरवी जेवरातों को दूसरी जगह रखा गिरवी भोपाल(ईएमएस)। बजाज गोल्ड लोन फायनेंस कंपनी में हुए लाखों रुपए के घोटाले के मामले में पिपलानी पुलिस ने बीते दिन रिलेशनशिप मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस को ब्रांच मैनेजर सहित एक अन्य रिलेशनशिप मैनेजर की तलाश हैं। पुलिस ने इन्हें बैंक के ग्राहकों के गिरवी जेवरातों को लॉकर से निकालकर देने और दूसरे स्थानों पर गिरवी रखने के मामले में आरोपी बनाया गया है। - ग्राहकों के गिरवी रखे सोने के जेवर लॉकर से निकाले थाना पुलिस के अनुसार कंपनी की रिस्क टीम के सीनियर मैनेजर रितेश कुमार ने बताया की वह उन्होनें बीती 19 मार्च को इंद्रपुरी के ए-सेक्टर में स्थित रामायण काम्पलेक्स में बैंक की ब्रांच में जाकर औचक निरीक्षण किया था। इस बैंक की ब्रांच मैनेजर अंजली जैन, रिलेशनशिप मैनेजर शुभम जैन और नेहा साहू हैं। जॉ में सामने आया की इन तीनों की मिलीभगत करते हुए बैंक के ग्राहक आकाश विश्वकर्मा, अनुभव विश्वकर्मा, अंकित चौहान और रमन वर्मा के बैंक में गिरवी रखे लाखों रुपए के जेवरात लॉकर से निकालकर गायब किये है। सीसीटीवी कैमरे चैक करने पर पता चला कि सात पैकेट सोने के जेवरात के निकाले गये थे। आरोपियो ने ग्राहको के खाते बिना बंद किए ही जेवरात के पैकेट लौटा दिए गए। फर्जीवाड़े को लेकर कंपनी के रिस्क कंटिनमेंट यूनिट के मैनेजर राहुल टंडन ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसकी जांच के बाद 25 अप्रैल को पुलिस ने ब्रांच मैनेजर अंजली जैन, रिलेशनशिप मैनेजर शुभम जैन और नेहा साहू के खिलाफ जालसाजी, गबन और दस्तावेजों की कूटरचना समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया था। - यह है शातिर बैंक और रिलेशनशिप मेनेजर आरोपी ब्रांच मैनेजर अंजली जैन मूलतः इटारसी की रहने वाली है। फिलहाल वह गोविंदपुरा थाना इलाके के रचना नगर में किराए से रहती हैं। पुलिस ने बीते दिन शुभम जैन को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश करके आगे की पूछताछ के लिए 30 अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। शुभम जैन मूलतः सागर जिले का रहने वाला है। फिलहाल अयोध्या बायपास में किराए से रहता है। पुलिस पूछताछ में पता चला है, कि शुभम जैन को जुआ खेलने की लत थी। जिस कारण वह कर्ज में डूबा हुआ था। उसने ऑनलाइन जुए में रकम हारने के बाद बैंक में बंधक जेवरातों को दूसरी बैंकों में गिरवी रखकर कर्ज चुकाने का काम किया है। पुलिस उसके मोबाइल की सायबर क्राइम से जांच कराने जा रही है। आरोपी शुभम जैन ने पुलिस को बताया की अंकित चौहान ग्राहक नहीं है, वह उसका दोस्त है। उसके जेवरात के चार पैकेट में से तीन पैकेट फेड बैंक, मुथुट मर्चेंटाइल और मुथुट फिनकॉर्प बैंक में गिरवी रख दिए हैं। जुनेद / 30 अप्रैल