क्षेत्रीय
30-Apr-2026
...


- एसएसपी ने दी भावभीनी विदाई ग्वालियर ( ईएमएस ) | स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम के सभागार में आज एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 09 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी। ​कार्यक्रम में एसएसपी श्री सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने के बावजूद इनकी सेवाएँ, अनुभव और अनुशासन हमेशा समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। इस मौके पर उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजनों के त्याग और सहयोग को भी याद किया, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ निभाया। ​एसएसपी धर्मवीर सिंह ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की और उन्हें सामाजिक कार्यों में स्वयं को व्यस्त रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस बदलाव से उन्हें लंबी व्यस्त दिनचर्या के बाद सामान्य जीवन में ढलने में मदद मिलेगी।​कार्यक्रम के समापन पर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने सेवानिवृत्त हुए सभी पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ​इस विदाई समारोह में डीएसपी मुख्यालय रोबिन जैन, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर रणजीत सिंह, सूबेदार सुश्री सोनम पाराशर सहित अन्य कार्यालयीन स्टाफ एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।