- समाधान न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी मीरजापुर भदोही (ईएमएस)। जिला कांग्रेस कमेटी भदोही के अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में व जिला उपाध्यक्ष संगठन त्रिलोकी नाथ बिंद एवं ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर बिंद के संयुक्त संयोजन में विकास खंड अभोली की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की गई। इसके अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर श्री दयाशंकर पांडेय जी एवं जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि अभोली क्षेत्र की जनता बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं लंबे समय से अनदेखी की जा रही हैं, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उठाई गई प्रमुख समस्याएं इस प्रकार हैं।वीरापुर, घटमपुर, आनंदडीह, टेमा, गौरा, गंगारामपुर, भिखमापुर, कनकपुर आदि गांवों से होकर गुजरने वाले नाले पर अवैध कब्जा, जिससे जलजमाव की गंभीर समस्या की आशंका।घमहां से गडौरा मार्ग (वाया युग निर्माण बालिका विद्यालय, फत्तूपुर) पर पक्की सड़क का अभाव, जिससे छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी।अभोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनने के बावजूद अब तक संचालन न होना। गौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की अनुपलब्धता। सदलूवीर–सरायहोला–श्रीपुर मार्ग का जर्जर होना तथा अंतिम 20 मीटर कच्चा होना।दुर्गागंज बाजार में सामुदायिक शौचालय का अभाव। दुर्गागंज रजवाहा से गंगारामपुर तक सिंचाई नाले पर अतिक्रमण शेरपुर पुलिया पर रेलिंग न होने से लगातार दुर्घटनाएं। ग्राम भागीरथीपुर में प्राथमिक विद्यालय का अभाव भागीरथीपुर में शिव मंदिर से विभिन्न घरों तक चकरोड का कच्चा होना। सरकारी नलकूप खराब होने से किसानों को परेशानी। फत्तूपुर-बभनान मार्ग का निर्माण लंबितआदियापुर में चकरोड संख्या 53 एवं 43 का सीमांकन लंबित अभोली की मुस्लिम, प्रजापति एवं कनौजिया बस्तियों में शौचालय की सुविधा का अभाव।उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र इन समस्याओं का समाधान नहीं करता है तो कांग्रेस पार्टी जनहित में सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डाक्टर राजेंद्र कुमार दूबे राजन दुबे एवं जिला उपाध्यक्ष (संगठन) त्रिलोकी नाथ बिंद ने भी कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं को चिन्हित कर रहे हैं और उनके समाधान तक संघर्ष जारी रहेगा। कार्यक्रम में राजेश्वर दूबे, प्रेम बिहारी उपाध्याय, सुरेश गौतम अवधेश पाठक, नाजिम अली, सुरेश चौहान राजेश पाल, संतोष पाल, राम संजीवन गौतम, विशाल गौतम,मृत्युंजय सिंह टोनी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष शबाना खातून, राकेश पाल, धीरज पाल, अजय प्रजापति, राम सजीवन प्रजापति, भगवान दास बिंद, दीपक मिश्रा, नवनीत सिंह, श्याम लाल गौतम, सचिन मिश्रा, अशोक बिंद, दिनेश बिंद, गुरुजी बिंद, पंडित राम बिंद लक्ष्मी नारायण बिंद, लल्लन बिंद रामबाबू गुप्ता, मुनींद्र बिंद, राकेश बिंद, मुनरा देवी, मुनिया देवी, रेणु देवी, सीता रेखा प्रेमा देवी, शीला देवी, इत्यादि लोग उपस्थित रहें। शशि भूषण दूबे कंचनीय/रोमेश रंजन दूबे/ 30 अप्रैल /2026