30-Apr-2026
...


मधुबनी (ईएमएस)। मधुबनी जिला की पूर्व प्रभारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शोभा रानी के असामयिक निधन पर जिला के सभी आईसीडीएस कर्मियों में शोक व्याप्त है। सभी कर्मियों ने भावपूर्ण विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। विदित हो कि शोभा रानी विगत दिनों में बेनीपट्टी परियोजना की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के रूप में सेवा दे चुकी है तथा विगत वर्ष रहिका एवं पंडौल के बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पद से पदस्थापित हो दरभंगा ग्रामीण में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पद पर अपना दायित्व निर्वहन कर रही थी। वे पूर्व में मधुबनी जिला की प्रभारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी भी रह चुकी हैं। विगत काफी समय से उन्हें स्वास्थ्य संबंधित कठिनाई थी एवं इलाजरत रहते हुए बुधवार दिनांक 29 अप्रैल को उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही सभी पदाधिकारी एवं कर्मी काफी आहत हैं एवं उनके परिवार के साथ इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं। सभी कर्मियों ने स्वर्गीय शोभा रानी तत्कालीन प्रभारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की दिवंगत आत्मा की शांति की कामना किया। (फोटो: पूर्व प्रभारी आईसीडीएस पदाधिकारी शोभा रानी (फ़ाइल फ़ोटो)) - ३० अप्रैल/२०२६/ईएमएस