क्षेत्रीय
अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना टप्पल पुलिस टीम द्वारा ट्यूबल से 05 कट्टे गेहूँ व 02 लोहे के बैण्ड चोरी कर लेने के संबंध में चोर को मय चोरी का माल, अवैध चाकू व एक हजार रुपये सहित गिरफ्तार किया गया है। थाना टप्पल पुलिस टीम ट्यूबल से पांच कट्टे गेहूँ व दो लोहे के बैण्ड चोरी कर लेने के संबंध में वांछित चोर विष्णु कुमार उर्फ मास्टर पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम ताहरपुर थाना टप्पल को मय चोरी के तीन कट्टे गेहूँ(वजन 114.32 किलो ग्राम), दो लोहे के बैण्ड़, चोरी के गेहूँ बेचने से प्राप्त एक हजार रुपये व एक अवैध चाकू सहित थाना क्षेत्र टप्पल से गिरफ्तार किया गया है। / ईएमएस /30/04/2026