राजनांदगांव (ईएमएस)। नगर पालिक निगम की विशेष सम्मेल (सामान्य सभा) की बैठक आज पूर्वान्ह 11ः30 बजे से नगर निगम के सभागृह मेे आहुत की गयी। बैठक निर्धारित समय मे राष्ट्रगीत एवं राजगीत के साथ प्रारंभ हुई उसके पश्चात 3 विषयों पर चर्चा कर विचार-विमर्श उपरांत निर्णय लिया गया। बैठक के प्रारंभ में लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेेशन के आवेदन की स्वीकृति एंव अनुमोदन विषय सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसी प्रकार द्वितीय विषय में वर्ष 2026-27 में निगम सीमाक्षेत्र में संपत्तिकर की दरो में एम.आ.आई.सी द्वारा संशोधित दर पर दी गयी स्वीकृति की पुष्टि पर चर्चा उपरांत मोबाईल टॉवर तथा निजी कम्पनी के केबल से भी प्रावधान अनुसार दर रोपित करते हुए सम्पत्तिकर अधिरोपित करने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा अंतिम विषय में महिला सशक्तिकरण के जनजागरूकता अभियान अंतर्गत कार्यक्रम की महत्ता पर चर्चा उपरांत सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक भागीदारी में महिलाओ को जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व दिलाने एवं महिला सशक्तिकरण हेतु लोेकसभा में प्रस्तुत 131वॉ संविधान संशोधन विधेयक (नारी शक्ति बंदन अधिनियम 2023) पर हुए विरोध के लिए निंदा प्रस्ताव बहुमत के आधार पर पारित किया गया। सभी विषयो में सदस्यो ने चर्चा में भाग लिया, महापौर श्री मधुसूदन यादव ने अंत में सदस्यो द्वारा चर्चा उपरांत ली गयी जानकारी का जवाब प्रस्तुत किया। निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिं पारस वर्मा एवं वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमीन यादव ने सभा का सफल संचालन किया। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। बैठक में विधायक प्रतिनिधि श्री संतोष अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि श्री देवशरण सेन, निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले सहित महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों, पार्षदो के अलावा अधिकारी कर्मचारी एंव पत्रकार बंधु उपस्थित थे। ईएमएस / 30/04/2026