क्षेत्रीय
30-Apr-2026


ग्वालियर ( ईएमएस ) । जांच में अनियमितता की शिकायत सही पाये जाने पर विनियमित सफाई कर्मी एवं तत्कालीन वार्ड हेल्थ ऑफिसर वार्ड क्र 20 श्री अनिल छात्ररे की सेवा समाप्ति के आदेश आयुक्त श्री संघ प्रिय द्वारा किये गए । यह जानकारी मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव ने देते हुए बताया कि इसके साथ ही लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित नियमित सफाई कर्मी श्री नरेश /श्री रामदयाल वार्ड 04 ,श्री सुनील /श्री सीताराम वार्ड 12,श्री सोनू/श्री कल्लू वार्ड 14,श्री कुणाल/श्री मनोज वार्ड 21,श्री रजत/श्री ओमकार वार्ड21,श्री विनोद /श्री प्रकाश वार्ड 52 ,श्री मनोज /श्री नत्थन वार्ड 55 की जांच संस्थित की गई। वही लंबे समय से कार्य पर अनुपस्थित वार्ड 06 के आउटसोर्स सफाई श्रमिक श्री लक्ष्मण /श्री राजू एवं वार्ड 60 के श्री सोनू /श्री रमेश की सेवा समाप्त कर आउटसोर्स एजेंसी को वापिस की गईं। साथ ही लंबे समय से बिना सूचना के अनुपस्थित विनियमित सफाई कर्मियों श्री पवन/श्री रज्जन वार्ड 64 को सेवा समाप्ति नोटिस जारी किया गया । साथ ही सफाई कार्य में लापरवाही करने वाले वार्ड 27 के 4 सफाई कर्मियों ,वार्ड 29 के 4 सफाई कर्मियों ,वार्ड 40 के 3 सफाई कर्मियों , वार्ड 55 के 3 सफाई कर्मियों का 5 दिवस का वेतन कटौत्रा किया गया । कारण बताओ नोटिस का नहीं दिया था जवाब ।