क्षेत्रीय
30-Apr-2026


राजनांदगांव (ईएमएस)। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे एवं महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिको को बुद्ध जयंती की शुभकामनाए दी है। उन्होने अपने बधाई संदेश मंे कहा कि भगवान गौतम बुद्ध ने सत्य,अहिंसा,दया,करूणा व साकाहार के मार्ग पर चलने की सीख दिये। उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध के बताये मार्गाे पर चल कर समाज की उन्नति के लिये कार्य करने तथा समाज के हर व्यक्ति के सुख समृद्धि व समाज के निर्धन बच्चों को शिक्षा देनें, समाज हित में कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध समाज के अंतिम व्यक्ति की चिन्ता करने की सीख दिये तभी समाज उन्नति करेगा। उन्होंने बुद्ध जयंती एक जुट होकर उमंग व उल्लास के साथ मनाने की अपील की है। निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा,नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा,सुनील साहू,राजेश जैन रानू,श्रीमती बिना धु्रव,शैंकी बग्गा,आलोक श्रोती,राजा माखीजा,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा,श्रीमती केवरा विजय राय एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू,सहित अपील समिति के सदस्यों श्रीमती श्रुती लोकेश जैन,श्री संतोष कुमार साहू,श्रीमती मोहनी बाई एवं श्री सेवक राम उइके, वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमीन यादव, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल तथा पार्षदा ने नागरिकों को बुद्ध जयंती के प्रसंग पर अपनी शुभकामनाएं देते हुये उनके बताये मागांे पर चलकर जयंती मनाने की अपील की है। ईएमएस / 30/04/2026