क्षेत्रीय
अलीगढ़ (ईएमएस)। पुलिस लाइन स्थित नवीन सभागार में जनपद अलीगढ़ से अधिवर्षता आयु पूर्ण होने वाले पुलिस कार्मिकों को एसएसपी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर एवं माल्यार्पण कर उनके खुशहाल जीवन की कामना करते हुए विदाई दी गयी । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात प्रवीन कुमार एवं सेवानिवृत्त हुए अधिकारी और कर्मचारीगण के परिजन उपस्थित रहे । सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों की सूची 1. उ0नि0 (ना0पु0) धर्मेन्द्र सिंह चैहान 3. उर्दू अनुवादक गौहर परवीन 3. अनुचर कृष्ण मुरारी एसएसपी द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों के अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी गईं । / ईएमएस /30/04/2026