क्षेत्रीय
30-Apr-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। एस.एस.डी. इंटर कॉलेज में विद्यारंभ संस्कार एवं पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक पवन शर्मा , मोहित शर्मा, प्रधानाचार्या अलका अग्रवाल,अतिथि जितेंद्र प्रताप सिंह, करुणा अग्रवाल, उप प्रधानाचार्या शालू वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों का पारंपरिक विधि-विधान से विद्यारंभ संस्कार कराया गया, जिससे उनके शैक्षिक जीवन की मंगलमय शुरुआत हुई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना ,स्वागत गान, महाभारत आदि कार्यक्रमो पर मनभावन प्रस्तुति दी।अभिभावकों ने इस पावन अवसर को अत्यंत भावुक एवं प्रेरणादायक बताया। इसके साथ ही विद्यालय के मेधावी एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद तथा अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय प्रबंधक पवन शर्मा ने कहा कि कामयाबी के लिए गरीबी अथवा अमीरी मायने नहीं रखती हमारे दिमाग में क्या चल रहा है यह मायने रखता है नियमित दिनचर्या रोजाना स्कूल आना बड़े सपने देखना अभिभावकों का बच्चे की शिक्षा के प्रति जागरूक रहना कामयाबी का मुकाम दिलाता है एसएसडी परिवार आपके बच्चों को उत्तम शिक्षा संस्कार देने के लिए हर संभव प्रयासरत रहेगा आपके बच्चों का हाथ कौशल प्रशिक्षित शिक्षक शिक्षकों के हाथ में हैं आप भरोसा रखिए विद्यालय की प्रधानाचार्या अलका अग्रवाल ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को निरंतर परिश्रम एवं अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने भी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया। उप प्रधानाचार्या शालू वर्मा ने विद्यारंभ के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर कीर्ति माथुर, अखिलेश ,वंदना, लक्ष्मी, उमा ,सनी ,ओम प्रकाश, नवनीत,डॉली एवं सभी अध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंजलि रावत एवं नैंसी के द्वारा किया गया। / ईएमएस /30/04/2026